Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana

गंडक में गूंजी नई किलकारियां: पहले घोंसले से निकले 31 घड़ियाल शावक, संरक्षण अभियान को मिली बड़ी सफलता

MORE NEWS

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि बच्चों की मांगें न्यायसंगत हैं तो उनका समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
 #champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar #CockroachJanataParty #cjp

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि बच्चों की मांगें न्यायसंगत हैं तो उनका समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। #champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar #CockroachJanataParty #cjp

Bettiah, West Champaran | Jun 6, 2026

Bihar news : गंडक में समाया जवान बेटा, तेज आंधी में नाव से गिरा युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी। पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नौतन के शिवराजपुर स्थित गंडक नदी में तेज आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नाव से नदी में गिरकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार बैरा परसौनी गांव निवासी शैलेन्द्र चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र साजन लाल चौधरी शुक्रवार रात खेती-बाड़ी का कार्य समाप्त कर गंडक नदी पार स्थित दियरा क्षेत्र से नाव के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब दस बजे अचानक तेज आंधी आने से नाव डगमगा गई और साजन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह नाव से नदी में गिर गया और गंडक की तेज धारा में लापता हो गया।
बताया जाता है कि नाव पर अन्य लोग भी सवार थे, जिन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा देर रात तक अपने स्तर से खोजबीन करते रहे, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना की सूचना पर नौतन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने गंडक नदी में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।परिजनों की निगाहें अब राहत और बचाव दल की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीम नदी में सघन खोजबीन कर रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और मायूसी का माहौल है, जबकि परिजन किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए हैं। गंडक नदी की तेज धारा और अचानक आए मौसम के कहर ने एक परिवार की खुशियों पर गहरा संकट खड़ा कर दिया।#GandakRiver #WestChamparan #Nautan #MissingYouth #SDRF #SearchOperation #BoatAccident #StormAlert #BiharNews #BreakingNews #RiverRescue #ChamparanNews #DisasterResponse #Gandak #NautanPolice #YouthMissing #EmergencyResponse #Bihar #RescueMission #LatestNews

Bihar news : गंडक में समाया जवान बेटा, तेज आंधी में नाव से गिरा युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी। पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नौतन के शिवराजपुर स्थित गंडक नदी में तेज आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नाव से नदी में गिरकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार बैरा परसौनी गांव निवासी शैलेन्द्र चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र साजन लाल चौधरी शुक्रवार रात खेती-बाड़ी का कार्य समाप्त कर गंडक नदी पार स्थित दियरा क्षेत्र से नाव के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब दस बजे अचानक तेज आंधी आने से नाव डगमगा गई और साजन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह नाव से नदी में गिर गया और गंडक की तेज धारा में लापता हो गया। बताया जाता है कि नाव पर अन्य लोग भी सवार थे, जिन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा देर रात तक अपने स्तर से खोजबीन करते रहे, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना की सूचना पर नौतन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने गंडक नदी में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।परिजनों की निगाहें अब राहत और बचाव दल की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीम नदी में सघन खोजबीन कर रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और मायूसी का माहौल है, जबकि परिजन किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए हैं। गंडक नदी की तेज धारा और अचानक आए मौसम के कहर ने एक परिवार की खुशियों पर गहरा संकट खड़ा कर दिया।#GandakRiver #WestChamparan #Nautan #MissingYouth #SDRF #SearchOperation #BoatAccident #StormAlert #BiharNews #BreakingNews #RiverRescue #ChamparanNews #DisasterResponse #Gandak #NautanPolice #YouthMissing #EmergencyResponse #Bihar #RescueMission #LatestNews

Bettiah, West Champaran | Jun 6, 2026

गंडक में समाया जवान बेटा: तेज आंधी में नाव से गिरा युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

गंडक में समाया जवान बेटा: तेज आंधी में नाव से गिरा युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Bettiah, West Champaran | Jun 6, 2026

Bihar news : पश्चिमी चंपारण मे बगहा पुलिस का बड़ा साइबर स्ट्राइक, क्रिप्टो और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार। बगहा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और पेशेवर कार्रवाई का परिचय देते हुए साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। क्रिप्टोकरेंसी निवेश, ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को बगहा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने समय रहते इस संगठित साइबर अपराध नेटवर्क की कमर तोड़ने का काम किया है।पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि लौकरिया थाना क्षेत्र में कुछ लोग संगठित तरीके से ऑनलाइन निवेश और क्रिप्टो योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच करते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। उन्हें DSJ Exchange, BG Wealth Sharing और USDT क्रिप्टो निवेश जैसी योजनाओं में अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता था। शुरुआत में निवेशकों को कुछ लाभ दिखाकर उनका भरोसा जीता जाता था और फिर उनसे लगातार बड़ी रकम निवेश कराई जाती थी। जब लोग पूरी तरह इन योजनाओं पर भरोसा कर लेते थे, तब उनके पैसे हड़प लिए जाते थे।
एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस की सटीक रणनीति और साइबर जांच की बदौलत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पांच मोबाइल फोन, एक डायरी और कई महत्वपूर्ण डिजिटल दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामद उपकरणों से फर्जी ऐप, संदिग्ध कोड, निवेश से जुड़े लिंक, व्हाट्सएप चैट और टेलीग्राम ग्रुप की महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनकी गहन जांच जारी है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार बिहार से बाहर अन्य राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। एसपी ने बताया कि DSJ Exchange और BG Wealth Sharing से संबंधित एक मामला गुजरात के सूरत साइबर थाना में भी दर्ज है। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और बड़े पैमाने पर लोगों को अपना शिकार बना रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों में हरनाटांड निवासी भृगुनाथ दीक्षित, बैरिया खुर्द निवासी हीरा साह, बलुआ निवासी पप्पू कुमार, रामपुर निवासी राजू गुप्ता और नारायणगढ़ निवासी श्याम सुंदर चौधरी शामिल हैं। सभी के खिलाफ साइबर थाना बगहा में कांड संख्या 13/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस पूरे मामले में बगहा पुलिस की सक्रियता, साइबर थाना की तकनीकी दक्षता और विशेष रूप से एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम की मेहनत की सराहना की जा रही है। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने न केवल करोड़ों रुपये की संभावित ठगी को रोकने का काम किया है। #BagahaPolice #CyberCrime #CyberFraud #CryptoScam #OnlineGamingFraud #CyberStrike #WestChamparan #BiharPolice #CyberPolice #CryptoInvestmentScam #OnlineTradingScam #DSJExchange #BGWealthSharing #USDTScam #FraudNetworkBusted #DigitalFraud #CyberAwareness #RamanandKumarKaushal #RaginiKumari #BagahaNews #BiharNews #PoliceAction #CyberSecurity #CrimeNews #OnlineScamAlert #CryptoFraud #CyberInvestigation #FraudstersArrested #BreakingNews #WestChamparanNews

Bihar news : पश्चिमी चंपारण मे बगहा पुलिस का बड़ा साइबर स्ट्राइक, क्रिप्टो और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार। बगहा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और पेशेवर कार्रवाई का परिचय देते हुए साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। क्रिप्टोकरेंसी निवेश, ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को बगहा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने समय रहते इस संगठित साइबर अपराध नेटवर्क की कमर तोड़ने का काम किया है।पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि लौकरिया थाना क्षेत्र में कुछ लोग संगठित तरीके से ऑनलाइन निवेश और क्रिप्टो योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच करते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। उन्हें DSJ Exchange, BG Wealth Sharing और USDT क्रिप्टो निवेश जैसी योजनाओं में अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता था। शुरुआत में निवेशकों को कुछ लाभ दिखाकर उनका भरोसा जीता जाता था और फिर उनसे लगातार बड़ी रकम निवेश कराई जाती थी। जब लोग पूरी तरह इन योजनाओं पर भरोसा कर लेते थे, तब उनके पैसे हड़प लिए जाते थे। एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस की सटीक रणनीति और साइबर जांच की बदौलत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पांच मोबाइल फोन, एक डायरी और कई महत्वपूर्ण डिजिटल दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामद उपकरणों से फर्जी ऐप, संदिग्ध कोड, निवेश से जुड़े लिंक, व्हाट्सएप चैट और टेलीग्राम ग्रुप की महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनकी गहन जांच जारी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार बिहार से बाहर अन्य राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। एसपी ने बताया कि DSJ Exchange और BG Wealth Sharing से संबंधित एक मामला गुजरात के सूरत साइबर थाना में भी दर्ज है। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और बड़े पैमाने पर लोगों को अपना शिकार बना रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में हरनाटांड निवासी भृगुनाथ दीक्षित, बैरिया खुर्द निवासी हीरा साह, बलुआ निवासी पप्पू कुमार, रामपुर निवासी राजू गुप्ता और नारायणगढ़ निवासी श्याम सुंदर चौधरी शामिल हैं। सभी के खिलाफ साइबर थाना बगहा में कांड संख्या 13/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस पूरे मामले में बगहा पुलिस की सक्रियता, साइबर थाना की तकनीकी दक्षता और विशेष रूप से एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम की मेहनत की सराहना की जा रही है। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने न केवल करोड़ों रुपये की संभावित ठगी को रोकने का काम किया है। #BagahaPolice #CyberCrime #CyberFraud #CryptoScam #OnlineGamingFraud #CyberStrike #WestChamparan #BiharPolice #CyberPolice #CryptoInvestmentScam #OnlineTradingScam #DSJExchange #BGWealthSharing #USDTScam #FraudNetworkBusted #DigitalFraud #CyberAwareness #RamanandKumarKaushal #RaginiKumari #BagahaNews #BiharNews #PoliceAction #CyberSecurity #CrimeNews #OnlineScamAlert #CryptoFraud #CyberInvestigation #FraudstersArrested #BreakingNews #WestChamparanNews

Bettiah, West Champaran | Jun 6, 2026