लखनऊ की घटना के बाद सवाल: क्या सिंगरौली के कोचिंग केंद्र सुरक्षित हैं?
लखनऊ में आगजनी की घटना के बाद प्रशासन द्वारा वाराणसी के संकटमोचन क्षेत्र स्थित L1 कोचिंग सेंटर को सील किए जाने की कार्रवाई के बाद अब सिंगरौली जिला मुख्यालय में संचालित दर्जनों कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मापदंडों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
शहर एवं आसपास संचालित कोचिंग केंद्रों में अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग, भवन अनुमति, क्षमता के अनुसार संचालन एवं सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति को लेकर जांच की मांग सामने आने लगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रशासन को समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी संस्थान निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं।
घटना चाहे उत्तर प्रदेश की हो या मध्य प्रदेश की या देश के किसी भी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था सर्वोपरि है
अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग कोचिंग संस्थानों की जांच अभियान चलाते हैं या नहीं तथा नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि किसी भी कोचिंग संस्थान के खिलाफ फिलहाल स्थानीय स्तर पर आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है अब तक में सिंगरौली !