रहुई: हवनपुरा के पैक्स अध्यक्ष पर एक व्यक्ति ने मारपीट करने का लगाया आरोप, पैक्स अध्यक्ष ने आरोप को बताया बेबुनियाद
Rahui, Nalanda | Oct 16, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव में पैक्स अध्यक्ष पर एक व्यक्ती ने गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने रहुई थाना में आवेदन दिया है। पैक्स अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने इस मामले को बेबुनियाद बताया है और उन्होंने कहा कि यह राजनीति षडयंत्र के तहत किया गया है।