टीकमगढ़: गोटेट गांव के स्कूल में शौचालय की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल, कलेक्टर ने टीकमगढ़ अस्पताल में दिए निर्देश
शासकीय प्राथमिक शाला हरिजन बस्ती ग्राम पंचायत गोटेट में स्कूल के शौचालय की दीवार गिरने से चार बच्चे उसके नीचे दब गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। मौजूद शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। लिधौरा अस्पताल से बच्चों को टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया। कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल-चाल जाना और आवश्यक निर्देश दिए है।