गाज़ियाबाद: वेव सिटी क्षेत्र में खबर कवर करने गई महिला पत्रकार से लोगों ने की बदसलूकी, ड्राइवर और कैमरामैन को बंधक बनाने का आरोप
थाना वेव सिटी क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि महिला पत्रकार अपने सहयोगी कैमरामैन और ड्राइवर के साथ अवैध निर्माण संबंधी खबर करने गई थी, उसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड करते समय वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता की।