गाज़ियाबाद: डासना जेल का जनपद न्यायाधीश हापुड़ मलखान सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
जनपद न्यायाधीश हापुड़ मलखान सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ ब्रह्मपाल सिंह एवं सिविल जज हापुड़ रवि कुमार द्वारा जिला कारागार गाजियाबाद का औचक किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पाकशाला, पुरुष एवं महिला अहाता का विधिवत निरीक्षण करते हुए कारागार में चलाये जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण, प्रोढ़ शिक्षा आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया।