गाज़ियाबाद: महाराजपुर बिजली घर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी
ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन वैशाली को थाना लिंक रोड के पास महाराजपुर बिजली घर में आग की सूचना मिली, सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से 2 फायर टैंडर मय यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि वहां देखा तो बिजली घर के परिसर में जंगल व झाड़ियो में आग काफी तेज एवं बहुत अधिक क्षेत्र में फैल रही है और उस पर काबू किया जा रहा है।