गाज़ियाबाद: साइट फॉर इंडस्ट्रियल एरिया साहिबाबाद में दमकल विभाग ने मॉक ड्रिल कर लोगों को आग बुझाने के तरीके सिखाए
गाजियाबाद के साइड फॉर इंडस्ट्रियल एरिया साहिबाबाद में दमकल विभाग ने मॉक ड्रिल कर लोगों को आग बुझाने के तरीके सिखाए। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि गर्मी का तापमान बढ़ते ही गाजियाबाद में लगातार आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन 5 से 6 कॉल आग लगने की आती है, ऐसे में घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।