गाज़ियाबाद: राजनगर इलाके में दो व्यक्तियों का बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद में बनाए गए वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। ताजा मामला राजनगर इलाके का है, जहां पर दो व्यक्तियों द्वारा बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक के बाद एक व्यक्ति बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है, फिलहाल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ गया है और उसकी जांच की जा रही है।