गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस व विक्रम मावी हत्याकांड के फरार आरोपी के बीच हुई मुठभेड़, घायल अवस्था में आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद स्वाट टीम ग्रामीण जोन तथा थाना लोनी बॉर्डर पुलिस की ओर से गुरुवार देर रात की जा रही संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और इनामिया बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि बदमाश का नाम हेमंत है, जो कि 1 दिन पहले हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हो गया था। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 मोटर साइकिल बरामद हुई है।