राऊ: नेवी अधिकारी बनकर शिक्षिका से 30 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी, पीड़िता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई
Rau, Indore | Feb 18, 2025 इंदौर में एक शिक्षिका के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने खुद को नेवी अधिकारी बताकर महिला से 30 लाख रुपए ठग लिए। पीड़िता ने आरोपी से मैट्रिमोनियल साइट पर संपर्क किया था, जहां आरोपी ने खुद को रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान नेवी में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे एक अधिकारी के रूप में पेश किया। आरोपी ने बीमारी का हवाला देते हुए महिला से पैसे लिए थे।