राऊ: अहमदाबाद से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में एक की मौत, 11 घायल, जवाहर टेकरी में हुआ हादसा
Rau, Indore | Feb 15, 2025 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ, जिसमें अहमदाबाद से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा चंदन नगर के जवाहर टेकरी पर हुआ, जब बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। जिनको एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।