राऊ: राऊ पुलिस ने एबी रोड पर वाइन शॉप के पास शराब पीने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई
Rau, Indore | Feb 16, 2025 इंदौर में सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 2 आरोपी को राऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया है। जिसमें राऊ पुलिस ने एबी रोड वाइन शॉप के समीप से अवैध शराब के साथ भुपेन्द्र शर्मा निवासी कृष्ण कुंज कालोनी खण्डवा रोड और बुद्धराव देशमुख निवासी साईसागर कालोनी को शराब के साथ आबकारी एक्ट में बंदी बनाया। जिसमें आरोपियों को सख्त हिदायत भी पुलिस के द्वारा दी गई है।