राऊ: मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों की कबूली, अमितेश नगर की घटना भी शामिल
Rau, Indore | Feb 17, 2025 इंदौर जोन 1 के डीसीपी ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी करण आदतन अपराधी है। जिस पर मोबाईल लूट, घर में घुसकर चोरी करने और बाइक चोरी के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवती से मोबाईल लूटा था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। जहां आरोपी के हिरासत में आने के बाद चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ है।