राऊ: राऊ में 19,500 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपियों के खाते फ्रीज किए
Rau, Indore | Feb 13, 2025 इंदौर राऊ के रहने वाले फरियादी जगदंबा प्रसाद दुबे के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने उन्हें 19,500 का चूना लगा दिया। फरियादी ने अपने दोस्त को पैसे ट्रांसफर करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ट्रांजैक्शन फेल हो गया और पैसे उनके अकाउंट से कट गए। जिसमें फरियादी ने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर निकला, जिसके कारण वह ठगी के शिकार हो गए।