कुंडा: जगदीशपुर रहवई गांव में कुएं में गिरे सांड का पुलिस और फायर टीम ने किया सफल रेस्क्यू, लाइव वीडियो आया सामने
कुंडा पुलिस और फायर सर्विस ने शनिवार दोपहर 3 बजे जगदीशपुर रहवई में कुएं में गिरे एक सांड को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आशुतोष पांडेय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीव की जान बचाई। पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता जमकर प्रशंसा कर रही है।