सोनुआ: सोनुआ के धोलाबनी गांव से दो नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया दलाल
सोनुआ थानाक्षेत्र के धोलाबनी गाँव से ह्यूमैन ट्रैफिकिंग का एक मामला सामने आया है. ह्यूमैन ट्रैफिकिंग के एक दलाल ने दो नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर दिल्ली ले गया है. दोनों नाबालिग बच्चियों के परिजनों के मुताबिक जब वे मजदूरी का काम करने घर से बाहर गए थे, इस दौरान दलाल दोनों बच्चियों को लेकर चला गया.