सरोजनी नगर: पीजीआई क्षेत्र में दसवीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड जज की बेटी की हुई मौत, बयान आया सामने
पीजीआई क्षेत्र स्थित अरावली एनक्लेव की दसवीं मंजिल से गिरकर बुधवार की शाम रिटायर्ड जज की बेटी की मौत हो गई थी। तो वही बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे पीड़ित रिटायर जज का बयान सामने आया है। जहां पर दामाद के ऊपर आरोप लगाया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए नजर आई है।