सरोजनी नगर: छठ पूजा को लेकर मंडलायुक्त ने दिया बयान, कहा- प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी की
आज बुधवार की शाम लगभग 5:00 बजे देखने को आया कि मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने छठ पूजा को लेकर अपना बयान दिया और कहा, लखनऊ डिविजनल कमिश्नर रोशन जैकब ने कहा, "प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर सभी जरूरी तैयारियां की हैं। घाटों पर साफ-सफाई, शुद्ध पानी की व्यवस्था, लाइटिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई।