सरोजनी नगर: उपचुनाव की तारीख बदलने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- बीजेपी हार रही है इसलिए थोड़ा और समय ले रही है
आज मंगलवार की सुबह 11:30 बजे लगभग कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तारीख बदलने पर कहा, "हार जो है वे 13 को हो या 20 को। जब पहले चुनाव की तारीख तय की जा रही थी तब कैलेंडर नहीं देखा गया? वे(भाजपा) हार रहे हैं इसलिए थोड़ा और समय ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हमारा INDIA गठबंधन जीतेगा।