सरोजनी नगर: मोहान रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली से टकराया, गंभीर रूप से घायल
आज बुधवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे देखने को आया कि पारा कोतवाली क्षेत्र के मोहान रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देखने में आया कि तेज रफ्तार बाइक सवार बाइक लेकर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया। जिसकी वजह से वहां गंभीर रूप से घायल हुआ। तो बताया गया कि इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुचाते नजर आई है।