जहानाबाद: नशे में धुत्त युवक ने SDPO कार्यालय के पास किया हंगामा, पुलिस ने पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया
किंजर निवासी छोटू कुमार नशे की हालत में एसडीपीओ कार्यालय के पास घायल अवस्था में जमकर हुड़दंग और बवाल करता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में शनिवार शाम करीब 7 बजे भी जुटी है और युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक के हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।