उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र के बैंकों में साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा के दृष्टिगत की गई आकस्मिक चेकिंग
16 जनवरी गुरुवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस टीम द्वारा उतरौला क्षेत्र के बैंकों में सुरक्षा की दृष्टिगत आकस्मिक चेकिंग की गई एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। बैंक के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों को सुरक्षा के दृष्टिगत ब्रीफ किया गया।