उतरौला: एसपी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सर्किल उतरौला के थाना श्री दत्त गंज अंतर्गत ड्यूटी और पिकेट प्वाइंटों का किया निरीक्षण
16 जनवरी गुरुवार रात्रि 1 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थानों की गश्त व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की चेकिंग के दौरान सर्किल उतरौला थाना श्री दत्तगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस एवं पी0आर0वी0 पिकेट प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया।ड्यूटी रत पुलिस कर्मियो से कार्य कुशलता की पूछताछ कर रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम हेतु निर्देश दिया।