उतरौला: थाना श्री दत्त गंज में कपौआ शेरपुर निवासी व्यक्ति ने अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मृत्यु पर दर्ज कराया केस
15 जनवरी बुधवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी श्री दत्तगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि कपौआ शेरपुर निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 5 जनवरी को उसके पिता मोटरसाइकिल से खेत पर जा रहे थे, बलरामपुर उतरौला रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिनका इलाज के दौरान 14 जनवरी को मृत्यु हो गई। बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।