उतरौला: थाना सादुल्लाह नगर में अचलपुर चौधरी निवासी व्यक्ति ने सनौली निवासी व्यक्ति पर मारपीट और धमकी देने का दर्ज कराया केस
15 जनवरी शाम 5:00 बजे थाना प्रभारी सादुल्लाह नगर ने जानकारी देते हुए बताया की अचलपुर चौधरी निवासी व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि सनौली निवासी व्यक्ति को तेज रफ्तार से गाड़ी चलने से मना करने पर विपक्षी द्वारा उसे भद्दी गाली देते हुए मारा पीटा एवं गांव से और लोगों को बुला लिया एवं धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया केस दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।