उतरौला: टाटा मोटर्स और बायफ लाइवलीहुड्स ने तख्तरवा में ग्राम पंचायत विकास योजना पर आयोजित की बैठक
15 जनवरी बुधवार दोपहर 1 बजे तख्तरवा में ग्राम पंचायत विकास योजना पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में गांव के विकास संबंधी मुद्दों,जल निकासी की सुविधा, सिंचाई के साधनों की उपलब्धता, आजीविका में सुधार आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।उन्होंने ग्रामवासियों के साथ गांव के विकास पर चर्चा की।