🚨 भीलवाड़ा में देर रात हाईवे पर मुठभेड़! गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप
पुर बाईपास पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डोडा-चूरा तस्करों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस के अनुसार, कार रोकने के प्रयास के दौरान तस्करों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जोधपुर जिले के भोपालगढ़ निवासी गणपत (35) के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी महेंद्र गोदारा पुलिस की गिरफ्त में है।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दूसरी संदिग्ध गाड़ी और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Bhilwara #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews BhilwaraNews