लखीसराय: श्रावणी मेला को लेकर डीएम-एसपी ने नगर थाना क्षेत्र के अशोकधाम का किया निरीक्षण
श्रावणी मेला- के मद्देनजर जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने अशोकधाम मंदिर परिसर, अशोकधाम रेलवे स्टेशन तथा मंदिर तक जाने वाले कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया। शनिवार की संध्या 5:40 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं सुरक्षा भीड़ नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं काबारीकी से जायजा लिया