हरिद्वार: एकीकरण की मांग को लेकर जल संस्थान और जल निगम कर्मियों ने मायापुर स्थित जल संस्थान कार्यालय पर संयुक्त रूप से दिया धरना
मायापुर स्थित जल संस्थान कार्यालय पर जल निगम और जल संस्थान कर्मियों ने संयुक्त रूप से धरना दिया। कर्मियों की मांग है कि अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी दोनों महत्वपूर्ण विभागों को एकीकृत किया जाए। जिससे कर्मियों को समान रूप से वेतन मिले।