हरिद्वार: रोशनाबाद पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में की शिरकत, अधिकारियों को दिए निर्देश
सोमवार को राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़कों पर होने वाले हादसों में कमी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने वाले कई स्कूली छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।