हरिद्वार: भगत सिंह चौक पर निकला कई फुट लंबा अजगर, मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी संतल नेगी ने किया रेस्क्यू
भगत सिंह चौक पर सोमवार को अचानक कई फुट लंबा अजगर निकलने से लोग भयभीत हो गए। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वन विभाग के कर्मचारी संतल नेगी ने अजगर को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया।