हरिद्वार: कनखल के राजा गार्डन में अनियंत्रित टैंपो ट्रैवलर घुसा गैस सर्विस की दुकान में, कोई हताहत नहीं
सोमवार को कनखल स्थित राजा गार्डन में एक गैस सर्विस की दुकान में अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर घुस गया। गनीमत रही की कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टेंपो ट्रैवलर को बाहर निकाला। गैस सर्विस की इस दुकान में अचानक टैंपो ट्रैवलर के घुसने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।