हरिद्वार: ज़गजीतपुर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर साधा निशाना
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव चलो अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि देहरादून में उनकी जनसभा में किराए की भीड़ लाई गई थी इसलिए भीड़ ज्यादा देर तक नहीं टिकी। कार्यशाला में सीएम धामी ने भी शिरकत की।