हरिद्वार: गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने गऊ घाट पर दिव्यांगजनों को बांटे कंबल, पूर्व मंत्री व हरिद्वार विधायक भी रहे मौजूद
मंगलवार को गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार के गऊ घाट पर सैकड़ों गरीब, नेत्रहीन और दिव्यांगजनों को कंबल का वितरण किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने हाथों से कंबल बांटे।