देवरी: चतरो बाजार में छठ पूजा मेला को लेकर चला सफाई अभियान
Deori, Giridih | Nov 14, 2026 देवरी प्रखंड स्थित चतरो बाजार में शनिवार को आगामी छठ पूजा मेला को लेकर सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बाजार, मुख्य सड़क, मेला स्थल और छठ घाट के आसपास की साफ-सफाई की गई। कचरा हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ किया गया, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।