अमरिया: पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए अमरिया ब्लॉक प्रमुख ने लिया संकल्प, साइकिल से पहुंचे कार्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाओ अभियान से प्रेरित होकर अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह अपने घर से सुबह 11 बजे साइकिल से ब्लॉक कार्यालय अमरिया पहुंचकर लोगों को ईंधन बचाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है और हर व्यक्ति को छोटे-छोटे प्रयास कर देशहित में योगदान देना चाहिए।