धामपुर: नहटौर के गांव ढकौली में घर में जहरीला रसैल वाइपर सर्प दिखाई दिया, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर पकड़ा
Dhampur, Bijnor | Nov 17, 2025 सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव ढकौली निवासी ब्रह्मपाल सिंह के घर में रविवार/सोमवार की रात को एक सर्प दिखाई दिया। जिसको लेकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर सर्प मित्र बी भास्कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू करते हुए रसैल वाइपर सर्प को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।