धामपुर: नहटौर के गांव मुकर्रमपुर में मामूली कासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से एक किशोर सहित तीन घायल
Dhampur, Bijnor | Nov 16, 2025 रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के गांव मुकर्रमपुर में मामूली कासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने पर अफरा तफरी मच गई।किशोर सागर ,राजेश व यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।