रविवार की देर सांय करीब 7:30 बजे अफजलगढ क्षेत्र के गांव भूतपुरी के पास रामगंगा नदी पुल पर एक बाईक बैल बुग्गी मे जा घुसी।घायल हुए बाईक सवार गांव शाहपुर जमाल निवासी हरिराज व उसके साले अंकित की अस्पताल में मौत हो गई। हरिराज अपनी पत्नी रूबी व साले अंकित के साथ बाईक से घर लौट रहा था।इसी दौरान हादसा हो गया।