धामपुर: अफजलगढ के जिकरीवाला शिवपुरी मार्ग पर आम के बाग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला
Dhampur, Bijnor | Nov 16, 2025 रविवार की सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के मुताबिक अफजलगढ क्षेत्र के गांव जिकरीवाला शिवपुरी मार्ग पर आम के बाग में पेड़ पर एक शव लटका मिलने पर हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान गांव मेघपुर के हनीफ के रूप में हुई। पुलिस मौके पर पहुंची है।मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे है।उनका रो-रोकर बुरा हाल बना है।