राजमहल: राधानगर थाना परिसर में थाना दिवस पर दो मामलों का हुआ निष्पादन
राधानगर थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन संबंधित मामले सामने आया। वहीं थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने शनिवार को अपराह्न साढ़े 5 बजे बताया कि थाना दिवस में जमीन संबंधित दो मामलों का निष्पादन किया गया।