मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: कचहरी चौक के पास वाहन जांच अभियान में 10 दोपहिया वाहन जब्त
मेदिनीनगर यातायात पुलिस पलामू की ओर से शनिवार को सुबह करीब 11बजे कचहरी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए।नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 10 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।