बारां: जिला अस्पताल के सामने से एक बार फिर चोरी हुई बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Baran, Baran | Apr 20, 2025 शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच जिला अस्पताल के सामने स्थित बंसल मेडिकल स्टोर के पास एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना नयापुरा निवासी अफसर के साथ हुई, जो इलाज के लिए जिला अस्पताल आए थे।