बारां: छबड़ा कुंभराज रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Apr 20, 2025 छबड़ा कुंभराज रोड पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार किशन पुत्र नेचल बंजारा निवासी मोरेली पठार छबड़ा क्षेत्र से अपने गांव बाइक से आ रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल का उपचार जारी है।