बारां: कोटा रोड गौशाला से बाबा रामदेव महाराज की विमान व कलश यात्रा धूमधाम से निकली, कल महाप्रसादी के साथ होगी पूर्णाहुति
Baran, Baran | Apr 19, 2025 श्री रविदास ऐरवाल समाज द्वारा शहर में बाबा रामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना और (डोरा) महायज्ञ समारोह आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को गांधी कॉलोनी गौशाला के सामने से हजारों की संख्या समाज की महिला-पुरूषों द्वारा विमान यात्रा व कलश यात्रा में भाग लिया। गौशाला से शुरू हुई कलश यात्रा कोटा रोड, चारमूर्ति चौराहा होते हुए नटराज गार्डन में संपन्न हुई।