सिराथू: नरसिंहपुर में छुट्टा जानवरों से परेशान किसान हाथ में डंडा लेकर दिन-रात भागने को मजबूर, कहा- नहीं होती सुनवाई
सिराथू तहसील क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ गांव में इन दिनों छुट्टा जानवरों से किसान परेशान है।शनिवार शाम गांव के कुछ किसान जानवरों के पीछे लाठी डंडा हाथ में लेकर दौड़ते हुए नजर आए हैं। किसानों ने बताया कि उनका काफी नुकसान हो चुका है।बताया ब्लॉक स्तर, तहसील और अन्य लोगों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है।