सिराथू: श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं के दृष्टिगत सयारा में बनाए गए होल्डिंग एरिया का एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारी में कौशांबी का जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगा हुआ है।शनिवार दोपहर सिराथू उप जिला अधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा सयारा स्थित होल्डिंग एरिया पहुंचे थे।कुंभ के दौरान बाहरी लोगों को मूलभूत सुविधा देने के लिए यह होल्डिंग एरिया बनाया गया है जहां पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं।