सिराथू: कड़ा में गंगा नदी में समाए पिता-पुत्र की तलाश नहीं हो सकी, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल लखनऊ रवाना
कड़ा में गंगा नदी में चार लोग समा गए थे 7 जनवरी को हुए इस हादसे में एक पिता पुत्र को बाहर निकाल लिया गया था।एक पिता पुत्र पानी में समा गए।राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को तलाश के लिए बुलाया गया था।शुक्रवार शाम तक पिता पुत्र की तलाश नहीं हो सकी शाम 5:00 बजे एसडीआरएफ लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।स्थानीय गोताखोर की टीम तलाश कर रही है,परिवार के लोग भी मौजूद रहे हैं।