सिराथू: सैनी चौराहा पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, पुलिस मौके पर मौजूद
सैनी थाना क्षेत्र के सैनी चौराहा के कड़ा रोड पर शनिवार शाम लखनऊ जा रही एक कार ई-रिक्शा में टकरा गई है।टक्कर के कारण ई-रिक्शा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ई रिक्शा का अगला कांच टूट कर चूर हो गया है।चालकों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश किया, बात न बनने पर दोनों पक्ष को पुलिस थाना सैनी समझौते के लिए ले गई है।